IMG 20251118 WA0359 बांका में प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा.

बांका में प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा.

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोर्ट- चन्दन कुमार

बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के तुरडीह गांव में महिला हत्या कांड का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में सफल उद्भेदन कर लिया। मंगलवार शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि मृतका बिजली देवी की हत्या उसके प्रेमी, बरमनिया गांव निवासी छोटू कुमार ने की थी। मामला प्रेम प्रसंग में उपजे विवाद का परिणाम था।

 

एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने जानकारी दी कि घटना की गंभीरता को देखते हुए बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक पद्धति से जांच करते हुए एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटू कुमार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

 

जांच में पता चला कि आरोपी को शक था कि बिजली देवी किसी तीसरे युवक से फोन पर बात करती थी। इसी शक से नाराज होकर उसने योजना के तहत बिजली देवी को मटन पार्टी का बहाना बनाकर खेत में बुलाया, जहां कहासुनी के दौरान उसने चाकू से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 

एसपी ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।