file 2026 02 18T14 54 06 ​बांका: पुलिस द्वारा केस दर्ज न करने पर पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

​बांका: पुलिस द्वारा केस दर्ज न करने पर पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Photo of author

By Banka Darshan News

 

​बांका। सदर थाना क्षेत्र के ओल्हानी गांव में दबंगों द्वारा मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़िता सुनीता देवी (पति उपेंद्र यादव) ने बांका पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) को आवेदन देकर न्याय की मांग की है।

​घटना का विवरण

​पीड़िता के अनुसार, घटना 15 फरवरी की है। ओल्हानी निवासी विरेंद्र यादव ने सुनीता देवी के साथ मारपीट की और उनके चांदी के जेवरात छीन लिए। जब उनका बेटा राजीव कुमार बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपी ने उसके साथ भी गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया।

​पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

​सुनीता देवी का कहना है कि घटना के तुरंत बाद वे जख्मी हालत में बांका थाना पहुंचीं और ड्यूटी पर तैनात अधिकारी को पूरी जानकारी दी। पुलिस के कहने पर उन्होंने सदर अस्पताल में अपना इलाज भी कराया, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है।

​आरोपी पर धमकी देने का आरोप

​पीड़िता ने एसपी को बताया कि:

​आरोपी काफी मनबढू किस्म का है और उस पर पहले से भी सुनीता के पति द्वारा एक मामला दर्ज कराया गया है।

​आरोपी लगातार पुराना केस वापस लेने की धमकी दे रहा है।

​समय रहते कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने अपने परिवार के साथ किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताई है।

​सुनीता देवी ने एसपी से मामले की जांच कर अभियुक्त के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।