IMG 20251217 WA0452 scaled नितिन नबीन व संजय सरावगी के मनोनयन पर अमरपुर में भाजपा की आभार यात्रा, डॉ. मृणाल शेखर के नेतृत्व में दिखा जोश

नितिन नबीन व संजय सरावगी के मनोनयन पर अमरपुर में भाजपा की आभार यात्रा, डॉ. मृणाल शेखर के नेतृत्व में दिखा जोश

Photo of author

By Banka Darshan News

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा माननीय नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा माननीय संजय सरावगी जी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की खुशी में अमरपुर में भव्य “आभार यात्रा” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी डॉ. मृणाल शेखर ने किया। आभार यात्रा अमरपुर बाजार के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, जोशीले नारों और पार्टी झंडों के साथ केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

आभार यात्रा के दौरान पूरा बाजार भाजपा के रंग में रंगा नजर आया। कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने लायक था। जगह-जगह आम लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए और पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर विश्वास जताया गया।

 

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मृणाल शेखर ने कहा कि माननीय नितिन नबीन जी और माननीय संजय सरावगी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और नए नेतृत्व से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। डॉ. मृणाल ने कहा कि भाजपा के इतिहास में यह पहला अवसर है जब बिहार को इतना बड़ा और प्रभावशाली नेतृत्व मिला है।

 

डॉ. मृणाल ने माननीय नितिन नबीन जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अत्यंत विनम्र, मृदुभाषी और कार्यकर्ता भावना से ओत-प्रोत नेता हैं। उनके नेतृत्व में आने वाले समय में भाजपा बंगाल सहित सभी राज्यों में होने वाले चुनावों में प्रचंड जीत दर्ज करेगी। वहीं, संजय सरावगी जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी की पकड़ गांव-गांव तक मजबूत होगी और भाजपा की जड़ें और गहरी होंगी।

See also  सरकारी अस्पताल में फैमिली प्लानिंग के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा,NH-327E जाम, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

 

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नितिन नबीन जी और संजय सरावगी जी के साथ लंबे समय तक काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। दोनों नेताओं के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध हैं, जिसका लाभ बांका जिला और अमरपुर क्षेत्र के विकास के लिए दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

 

इस कार्यक्रम में शंभूगंज पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विश्वजीत सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष आभाष कुशवाहा, अमरपुर पश्चिमी मंडल से रितेश रमण, पूर्वी मंडल से पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह सहित रामदेव भगत, कमलेश सिंह, रामानुज सिंह, राजीव सिंह, अप्पू सिंह, राजीव कुमार, संजीत घोष, विनोद सिंह, उदय कुमार शर्मा, जय जय राम ईश्वर, विपिन ठाकुर, ओम प्रकाश भगत, मुकेश पाठक, अंकित कुमार मधुकर, आदित्य भगत, सुजीत कसेरा, वीरेंद्र यादव, ऋषि यादव, प्रिंस यादव, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।