IMG 20260322 WA0864 सिगरेट विवाद ने लिया हिंसक रूप दबंगों ने महिला समेत पूरे परिवार पर किया हमला। 

सिगरेट विवाद ने लिया हिंसक रूप दबंगों ने महिला समेत पूरे परिवार पर किया हमला। 

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका के के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्लिकित्ता गांव में मामूली सिगरेट के दाम को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दबंगों ने महिला समेत पूरे परिवार पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी मांगन साह ने बताया कि गांव के ही सीताराम साह और मुकेश साह उनकी दुकान पर सिगरेट खरीदने पहुंचे थे। सिगरेट का दाम ₹12 बताया गया तो उन्होंने कहा कि सिगरेट ₹8 में मिलती है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहां सुनी हो गई जिसमें उनकी पत्नी सुलेखा देवी के साथ दोनों ने बदसलूकी की एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद मंगल साह अपनी पत्नी के साथ अमरपुर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज करने के बाद जब वह घर लौटे तो अगले दिन रविवार की सुबह करीब 7:00 बजे अपराधियों ने फिर से हमला कर दिया। बताया कि सीताराम साह, मुकेश साह, रामदेव साह, मदन साह, गंगा साह समेत अन्य लोग उनके घर में घुस आए और लोहे के सरिया से हमला कर दिया। इस हमले में मंगल साह उनकी पत्नी सुलेखा देवी और पुत्र सागर कुमार एवं आशीष कुमार घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।