बेटी ने किया प्रेमी से शादी तो पिता को आया गुस्सा, कुल्हाड़ी से काट डालने की कोशिश

Photo of author

By News Desk

 

हमसे जुड़े

Facebook Instagram WhatsApp YouTube

 

भागलपुर जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में शनिवार की सुबह लव मैरिज करने वाली विवाहिता और उसके मासूम बेटे पर मायके वालों ने हमला कर दिया। करीब ढाई साल पहले करिश्मा (22) और लवकुश (24) ने कोर्ट मैरिज की थी। दोनों की पहचान कोचिंग में हुई थी। खेत में भी मुलाकात होती थी। धीरे-धीरे मोहब्बत परवान चढ़ी और दोनों ने घरवालों की नाराजगी के बावजूद शादी कर ली

शादी के बाद लड़की के परिवार वालों ने करिश्मा से बात करना बंद कर दिया था। करिश्मा चाहती थी कि उसके माता-पिता रिश्ते को स्वीकार कर लें, पर ऐसा नहीं हुआ। करीब दो महीने पहले जब करिश्मा ने बेटे को जन्म दिया तो मायके वालों का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने धमकी दी थी कि बेटी और उसके बच्चे को जान से मार देंगे। शनिवार को पिता निर्मल मंडल, भाई पवन और चाचा हथियार लेकर ससुराल पहुंचे और घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले में करिश्मा, उसके ससुर सुमेर मंडल और भैंसुर राजेश मंडल घायल हो गए। ससुर की हालत नाजुक बताई जा रही है। कुल पांच लोग जख्मी हैं। सभी को भागलपुर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गांव में तनाव का माहौल है।