Screenshot 20260218 212252 ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर में पूजा के दौरान महिला की सोने की चेन चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर में पूजा के दौरान महिला की सोने की चेन चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका जिले के अमरपुर स्थित ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर में पूजा के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, अमरपुर नगर पंचायत वार्ड संख्या छह निवासी सुमन भगत की पत्नी नेहा कुमारी मंगलवार को अपने पति के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची थीं। पूजा करने के बाद जब वे मंदिर से बाहर निकलीं तो उन्हें गले से सोने की चेन गायब मिली। इसके बाद मंदिर समिति को सूचना दी गई।

मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो उसमें दो अज्ञात महिलाएं पूजा के दौरान ही चेन खोलते हुए दिखाई दीं। घटना के बाद पीड़िता द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं की पहचान कर कार्रवाई में जुट गई है।

See also  बांका में फूड प्वाइजनिंग से तीन कांवरियों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती