IMG 20251223 WA1546 किसान दिवस पर दो दिवसीय किसान मेला का भव्य उद्घाटन

किसान दिवस पर दो दिवसीय किसान मेला का भव्य उद्घाटन

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका में किसान दिवस के शुभ अवसर पर चन्दशेखर सिंह नगर भवन, बांका के परिसर में आत्मा, बांका के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला का भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, बांका श्री नवदीप शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष श्री बालमुकुन्द सिन्हा एवं नगर परिषद की उपाध्यक्षा डॉ. विनीता प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कृषि वैज्ञानिक, विभागीय पदाधिकारी एवं आमजन शामिल हुए।

IMG 20251223 WA1535 किसान दिवस पर दो दिवसीय किसान मेला का भव्य उद्घाटन

अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी श्री नवदीप शुक्ला ने कहा कि किसान मेला केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह किसानों को नवीन तकनीकों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने का एक सशक्त मंच भी है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उद्देश्य से निरंतर नई-नई योजनाएं चला रही है। किसानों को चाहिए कि वे इन योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त कर समय पर आवेदन करें, ताकि उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

IMG 20251223 WA1540 किसान दिवस पर दो दिवसीय किसान मेला का भव्य उद्घाटन

 

मौके पर उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, बांका ने कहा कि किसान मेला का मुख्य उद्देश्य जिले के किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं वैज्ञानिक खेती से जोड़ना है। इस मेले के माध्यम से किसानों को फसल उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल एवं मृदा संरक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी, फसल बीमा एवं फसल ऋण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जा रही है।

See also  सारिक हत्याकांड के वांछित अभियुक्त हथियार, गोली व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार बांका SP ने प्रेस वार्ता

IMG 20251223 WA1541 किसान दिवस पर दो दिवसीय किसान मेला का भव्य उद्घाटन

उद्घाटन के पश्चात जिला पदाधिकारी ने मेले में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा किसानों द्वारा उत्पादित कृषि प्रादर्शों को भी देखा। उन्होंने किसानों की सराहना करते हुए उन्हें नवाचार अपनाने और वैज्ञानिक सलाह के अनुसार खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मेले के दौरान कृषि विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर किसानों को प्रशिक्षण एवं जानकारी दी गई। आत्मा के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इस दो दिवसीय किसान मेले का समापन दिनांक 24.12.2025 को किसानों द्वारा उत्पादित उत्कृष्ट प्रादर्शों को पुरस्कृत करने के बाद किया जाएगा। इस आयोजन से जिले के किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

रिपोर्ट – दीपक कुमार