Screenshot 20251112 175827 मुंगेर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ – पांच गिरफ्तार, कई फरार

मुंगेर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ – पांच गिरफ्तार, कई फरार

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोट- रोहित कुमार

मुंगेर, 12 नवंबर अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुंगेर पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंगा पार तारापुर दियारा स्थित कास के जंगल में पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से पांच हथियार कारीगरों को गिरफ्तार किया गया, जबकि आठ से दस लोग पुलिस को देखते ही वहां की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर फरार हो गए।

 

पुलिस ने मौके से दो निर्मित और बारह अर्धनिर्मित पिस्टल, ग्यारह निर्मित व पांच अर्धनिर्मित मैगजीन, छह जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और भारी मात्रा में हथियार बनाने के औजार जब्त किए हैं। बरामद सामान में आठ बेस मशीन और दो ड्रिल मशीनें भी शामिल हैं।

 

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि दियारा क्षेत्र में लगभग आठ मिनी गन फैक्टरी संचालित हो रही थीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो. सरफराज, मो. रिजवान, मो. मुबारक और मो. मोसीर के रूप में हुई है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार कई लोग पहले भी हथियार निर्माण के मामलों में जेल जा चुके हैं।

 

इस कार्रवाई से मुंगेर में सक्रिय अवैध हथियार गिरोहों पर पुलिस की बड़ी चोट मानी जा रही है।