भारत-नेपाल सीमा से सटे सीतामढ़ी के सोनबरसा बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध चाइनीज सामान को बरामद किया। एसएसबी 51वीं बटालियन और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लगभग 800 मीटर भारतीय सीमा क्षेत्र के भीतर एक घरनुमा गोदाम में छापेमारी की तो लाखों के माल जब्त हो गए।
कंपनी कमांडर सहायक सेना नायक सुमीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल से चाइनीज सेब और कद्दू के बीज लाकर यहां जमा किया जा रहा है, जिसे अन्य जगहों पर खपाने की तैयारी थी।इसी बीच स्थानीय पुलिस के सहयोग से रेड मारी गयी तो गोदाम से 92 कार्टून चाइनीज सेब जो कुल 1840 किलोग्राम तथा 87 बोरी कद्दू के बीज जो कुल 3480 किलोग्राम बरामद किए गए। इस तरह कुल 5 टन से अधिक अवैध सामान को जब्त किया गया।जब्त किए गए सामान को सील कर सोनबरसा कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
डेक्स रिपोर्ट -पटना




