IMG 20250829 WA0825 पटना में सियासी बवाल: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक बयान के बाद बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

पटना में सियासी बवाल: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक बयान के बाद बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

Photo of author

By Banka Darshan News

पटना डेक्स रिपोर्ट.

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद बिहार की राजनीति में जबरदस्त बवाल खड़ा हो गया है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। वहीं, राजधानी पटना की सड़कों पर इस विवाद का सीधा असर देखने को मिल रहा है।

 

सूत्रों के मुताबिक, पटना के विभिन्न थानों में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इसके बाद आक्रोशित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कुर्जी मोड़ से लेकर सदाकत आश्रम तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई।

 

गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता सदाकत आश्रम के मुख्य गेट को तोड़कर कांग्रेस कार्यालय परिसर में घुस गए। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। पत्थरबाजी में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

 

पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

 

रिपोर्ट –कुंदन कुमार (पटना )

See also  बांका कोर्ट से फरार चोर चार दिन बाद ढाका मोड़ से गिरफ्तार, शंभुगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता