IMG 20250907 140502 बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम

बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम

Photo of author

By Banka Darshan News

डेक्स रिपोर्ट-पटना

बिहार में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 24 घंटों के भीतर मानसून एक बार फिर सक्रिय हो जाएगा। इसके चलते राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का सिलसिला शुरू होगा। विभाग ने लोगों से सावधान रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से उत्तर बिहार और दक्षिण पश्चिम बिहार के करीब 25 जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही राज्य के सभी जिलों में ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि यह स्थिति 10 सितंबर तक बनी रह सकती है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जलजमाव और आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

 

विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी युक्त हवाएं लगातार बिहार की ओर बढ़ रही हैं। इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन राज्य के ऊपर से गुजर रही है। आने वाले दिनों में इसके और मजबूत होने की संभावना है, जिससे बारिश का असर और बढ़ेगा।

 

पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। जमुई के बरहट में सबसे अधिक 28.2 मिमी वर्षा हुई। वहीं, सिवान, मोतिहारी, पटना, मुजफ्फरपुर और बांका में 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। उमस और भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को अब अगले कुछ दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है।

See also  अधिक दाम पर खाद बिक्री की शिकायत पर पंजवारा में छापेमारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप

 

अब पूरा बिहार मानसून की जोरदार वापसी का इंतजार कर रहा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी अगर सही साबित हुई, तो 10 सितंबर तक राज्य में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।