बांका शहर के टाउन हॉल में रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का भव्य सम्मान सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं सासाराम की विधायक स्नेहलता कुशवाहा का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और जोश से भरा नजर आया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एनडीए सरकार के कार्यकाल में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आम जनता को पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों से जोड़ने का आह्वान किया।
सम्मान सह मिलन समारोह के दौरान राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण घटनाक्रम भी देखने को मिला। राजद के राज्य परिषद सदस्य शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए दर्जनों समर्थकों के साथ रालोमो की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और विधायक स्नेहलता कुशवाहा की मौजूदगी में हुई इस घर वापसी को संगठन विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
मौके पर उदय कुशवाहा, विनय कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, उमाशंकर मंडल, पवन मंडल, दिनेश मंडल, सुमित कुमार सिंह, पिंटू दास, मनीष कुशवाहा, गौरांग मंडल, अजय कापरी, संजय कुशवाहा, अरुण मंडल, राजीव वगवैय सहित दर्जनों लोगों ने रालोमो की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गिरीश कुशवाहा ने की। वहीं, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह, अंगद कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा, हिमांशु पटेल, पूर्व प्रमुख सुमन सिंह, मनीष सिंह, मुनीलाल कुशवाहा, हेमंत कुमार, शिवशंकर पंजियार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर, चांदन संवाददाता के अनुसार बाबा वैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद बांका में आयोजित समारोह में शामिल होने जा रहे रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, विधायक स्नेहलता कुशवाहा और युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह का चांदन प्रखंड कार्यालय के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रखंड अध्यक्ष अजय कापरी, प्रमोद मंडल, बैजनाथ यादव, नुनेश्वर चौधरी, नित्यानंद वर्मा, जयकुमार चौधरी, गोकुल चौधरी, रोहित राय, संजय चौधरी, नंदलाल प्रमाणिक, त्रिलोचन कुशवाहा, अरुण कुमार मंडल, मणिकांत भारती, रूपलाल चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
रिपोर्ट -चन्दन कुमार




