IMG 20260228 WA0893 मधुबनी में पुलिस ने किया डिलेवरी बॉय हत्याकांड का खुलासा.

मधुबनी में पुलिस ने किया डिलेवरी बॉय हत्याकांड का खुलासा.

Photo of author

By Banka Darshan News

  बिहार के मधुबनी पुलिस ने डिलेवरी बॉय हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।अवैध संबंध में हुई थी हत्या,मामले में पुलिस ने पांच अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।अपराधियों के पास से दो पिस्तौल 4 कारतूस मोबाइल ,ब्राउन शुगर जब्त किया है। 21 जनवरी 2026 को सकरी थाना क्षेत्र में हुई थी जोमैटो डिलेवरी बॉय की हत्या। सकरी थाना के पंचवटी -कनौली रोड में डिलीवरी बॉय को औराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया था और बाइक और मोबाईल लूट लिया गया था।पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया गया था और कांड के उद्भेदन के लिए कई दिशा-निर्देश दिए गए थे।

गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में सकरी थाना को गुप्त सूचना मिली कि ढ़ाबा में कुछ अपराधकर्मी एवं मादक पदार्थ तस्कर अवैध हथियार के साथ इक्कट्ठा है और किसी बारदात की योजना बना रहा है। सकरी थाना द्वारा उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए पुलिस टीम निश्चित ठिकाना ढ़ाबा पर पहुँची तो पुलिस गाड़ी को देखकर ढाबा के भीतर से तीन-चार व्यक्ति निकल कर तेजी से भागने लगे।जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़ाये अपराधियों की पहचान सकरी थाना क्षेत्र निवासी राहुल यादव ,उमेश शर्मा , विक्रम ठाकुर ,रौशन दास चांदनी कुमारी के तौर पर हुई है। पुलिस द्वारा बरामद अवैध हथियार, कारतूस एवं मादक पदार्थ को जप्त कर सभी को थाना लाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि इन लोगों ने ही 21 जनवरी 2026 को सकरी थाना के पंचवटी कनौली रोड में डिलीवरी बॉय को गोली मारकर उसका बाइक और मोबाईल लूट लिया गया था। हत्या का कारण अभियुक्त के बहन के साथ अवैध संबंध था। गिरफ्तार सभी अभियुक्त आपराधिक गिरोह का संचालन करते हैं। जिसमें ये लोग अवैध हथियार एवं कारतूस रखते है और नेपाल से ब्राउन सुगर, चरस, गांजा आदि मादक पदार्थ की तस्करी करते हैं। अपराधी ब्राउन सुगर में से थोड़ा-थोड़ा सेवन करके बाकी ढाबा में छुपाकर NH सड़क पर लूट-पाट करने वाले थे। लेकिन घटना कारित करने से पूर्व ही पुलिस द्वारा इनकी गिरफ्तारी कर ली गई। ढाबा संचालिका चाँदनी कुमारी की भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एक महिला समेत पांचों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

See also  बांका में अनोखी शादी: दुल्हन खुद बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर, गांव वालों ने कराई शादी.

 

रिपोर्ट – डिजिटल टीम