untitled design 2023 08 25t093114.567 पालीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो नहर में गिरी, दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर घायल

पालीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो नहर में गिरी, दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर घायल

Photo of author

By Banka Darshan News

बिहार के पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र स्थित महाबलीपुर लॉक के पास रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भरी हुई नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

मृतकों की पहचान टंडवा निवासी मोहम्मद सरफराज आलम की पत्नी रुखसार परवीन और उनकी सास सायरा खातून (70 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में सरफराज आलम बाल-बाल बच गए, जबकि कार चालक मो. हैदर आलम (32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल, पालीगंज ले जाया गया, जहां से चालक को नाजुक हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के दौरान कार के नहर में गिरते ही जोरदार आवाज हुई। आवाज सुनते ही लोग घटनास्थल पर दौड़े और कड़ी मशक्कत कर गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

 

घायल मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि वह अपनी पत्नी की विदाई कराकर बेतिया से टंडवा लौट रहे थे। उनके साथ सास और चालक भी मौजूद थे। कार रास्ते में सामान्य रूप से चल रही थी और चालक बार-बार रास्ते की जानकारी भी पूछ रहा था। लेकिन जैसे ही वाहन महाबलीपुर लॉक के पास पहुंचा, अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी। सरफराज के अनुसार, चालक को झपकी आ जाने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

See also  अनादि अद्वैत मिशन पूरनचक में गणतंत्र दिवस पर झंडातोलन, सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन