डेक्स रिपोट- बांका
बांका। बाराहाट थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव से 14 वर्षीय किशोर के लापता होने की खबर ने परिजनों और ग्रामीणों को चिंतित कर दिया है। जानकारी के अनुसार अर्जुन कुमार, पिता मणिकांत सिंह का पुत्र, सोमवार की सुबह घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने बाराहाट थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है और आसपास के इलाकों में खोज अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही गांव और बाजार क्षेत्रों में भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
परिवारजन अर्जुन की अचानक गुमशुदगी से बेहद परेशान हैं। उनकी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द किशोर का पता लगाए। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अर्जुन कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय थाने को सूचित करें। ग्रामीणों का कहना है कि पूरा इलाका इस घटना से चिंतित है और लोग अर्जुन की सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं।



