file 00000000686c72089c332c9bb67ea4ae बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी, बांका के 10 छात्रों ने टॉप-3 में बनाई जगह

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी, बांका के 10 छात्रों ने टॉप-3 में बनाई जगह

Photo of author

By Banka Darshan News

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी, बांका के 10 छात्रों ने टॉप-3 में बनाई जगह

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे जारी कर दिया गया। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट की घोषणा की। इस बार बांका जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकाय में टॉप-3 सूची में जगह बनाई है।

आर्ट्स संकाय में कमाल कुमार ने 467 अंक (93.40%) लाकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं नेहा कुमारी 463 अंक (92.60%) के साथ दूसरे और वर्षा कुमारी 459 अंक (91.80%) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

कॉमर्स संकाय में भैरवी राजपूत ने 446 अंक (89.20%) के साथ पहला स्थान हासिल किया। अंकित कुमार 445 अंक (89.00%) के साथ दूसरे और स्वाति कुमारी 437 अंक (87.40%) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

साइंस संकाय में सचिन कुमार और देव राज दोनों ने 474 अंक (94.80%) लाकर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं गुलशन कुमार 465 अंक (93.00%) के साथ दूसरे और सुमन कुमार सुमन 463 अंक (92.60%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

बांका के इन होनहार छात्रों की सफलता से जिले में खुशी का माहौल है और सभी को बधाइयां दी जा रही हैं।

बांका डेक्स रिपोर्ट..

See also  बांका में बारात में डीजे पर डांस के दौरान युवक ने लहराया देसी कट्टा, वीडियो वायरल