IMG 20260430 120026 सीवान में रोडरेज के बाद गोलीकांड: 10 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी मुठभेड़ में ढेर

सीवान में रोडरेज के बाद गोलीकांड: 10 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Photo of author

By Banka Darshan News

बिहार के सीवान के नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के समीप बुधवार की शाम मामूली सड़क दुर्घटना के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। रोडरेज की इस घटना में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई थानों की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध वाहन की पहचान की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

इसी दौरान आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों द्वारा फायरिंग किया गया। जिसके बाद मुठभेड़ की स्थिति बनी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के दोनों पैरों में गोली मार दी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपी को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, आरोपी के पैरों में लगी गोली आर-पार हो चुकी है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में अभी भी तनाव और भय का माहौल है, जबकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई की आम लोगों के बीच सराहना भी हो रही है।

See also  श्रावणी मेला को लेकर बांका प्रशासन अलर्ट, कांवरिया पथ पर तैयारियों का लिया गया जायजा

वहीं घटना के दौरान छत से बनाए गए एक वीडियो में घटना की पूरी वारदात कैद हो गई है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है उसमें साफ तौर से देखा गया कि गोली मारने वाले हैं अपराधियों में किस तरह से कहां सनी के बाद हर्ष को सरेआम गोली मारते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

रिपोर्ट -बिहार डेक्स