Screenshot 20260512 201709 ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर के समीप पुल क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के परिचालन पर रोक

ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर के समीप पुल क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के परिचालन पर रोक

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका जिले के इंगलिशमोड़–पुनसिया पथ में अवस्थित ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर के समीप स्थित पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद प्रशासन ने एहतियातन बड़े और भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। जिला प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया है।

जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर पुल की मरम्मति कार्य पूर्ण होने तक 12 मई 2026 के अपराह्न से अगले आदेश तक उक्त मार्ग पर सभी बड़े एवं भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन की ओर से वैकल्पिक यातायात व्यवस्था भी लागू कर दी गई है, ताकि यातायात बाधित न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

जारी निर्देश के अनुसार भारी वाहनों को ढाकामोड़ से तेलिया होते हुए शास्त्री चौक, शिवाजी चौक, पोस्ट ऑफिस के पीछे, आजाद चौक, डीएम आवास चौक, तारामंदिर और पोखरिया होकर बेलहर अथवा समुखिया मोड़ की ओर से इंगलिशमोड़ पहुंचाया जाएगा। इसके बाद वाहन शंभुगंज मार्ग से सुल्तानगंज की ओर भेजे जाएंगे।

प्रशासन ने बताया कि पुल की स्थिति को देखते हुए यह कदम सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि वैकल्पिक मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी। प्रशासन के इस फैसले से लोगों को राहत मिली है। वहीं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।

See also  बांका में 20 साल से फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहा शिक्षक गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई