Screenshot 20260425 134245 गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, मुंडन संस्कार के लिए आए थे गंगा घाट, नाबालिग भाई-बहन समेत तीन की मौत

गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, मुंडन संस्कार के लिए आए थे गंगा घाट, नाबालिग भाई-बहन समेत तीन की मौत

Photo of author

By Banka Darshan News

भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा प्रखंड अंतर्गत झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया मुंडन संस्कार के लिए आए एक ही परिवार के तीन सदस्य गंगा नदी में स्नान के दौरान डूब गए, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के भटगामा से एक परिवार मुंडन संस्कार के लिए गंगा घाट पहुंचा था इसी दौरान परिवार के एक युवक और दो युवतियां स्नान करने नदी में उतरीं अचानक पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे घटना के बाद घाट पर मौजूद परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन तेज कर दी साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई मृतकों की पहचान मोनी कुमारी (बुआ), गौरव कुमार (12 वर्ष) और साक्षी कुमारी के रूप में हुई है गौरव और साक्षी सगे भाई-बहन बताए जा रहे हैं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में मातम पसरा हुआ है परिजनों ने आरोप लगाया है कि गंगा घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे न तो बैरिकेडिंग की व्यवस्था थी और न ही चेतावनी या रस्सी लगाई गई थी, जिससे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग सका और यह हादसा हो गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है