file 000000001e3c7206aced1f707a09ccef भागलपुर सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, सीसीटीवी डीवीआर समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गए चोर

भागलपुर सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, सीसीटीवी डीवीआर समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गए चोर

Photo of author

By Banka Darshan News

भागलपुर में चोरों ने सांसद कार्यालय को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है मामला तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित भागलपुर सांसद अजय मंडल के कार्यालय का है जहां चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कई महत्वपूर्ण सामान लेकर फरार हो गए सांसद कार्यालय के सचिव गौरव कुमार ने बताया कि रविवार होने के कारण कार्यालय बंद था सोमवार सुबह जब वह कार्यालय पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर देखा कि कार्यालय में रखी आलमारी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, कंप्यूटर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे। कार्यालय का सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था।घटना की जानकारी तत्काल तिलकामांझी थाना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी पुलिस चोरी की इस वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों की जानकारी जुटा रही है सांसद कार्यालय में हुई चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई

See also  बांका के चांदन कटसकरा में तांबा-जस्ता खनन की तैयारी से हलचल, तीन गांवों पर विस्थापन का खतरा