file 00000000d9987206af1ad769983cf27d भागलपुर में ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या

भागलपुर में ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या

Photo of author

By Banka Darshan News

भागलपुर सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित महर्षि मेंही आश्रम जाने वाले रास्ते पर हुई बताया जा रहा है कि लूटपाट के दौरान यह वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान बड़ी गोपालपुर निवासी लक्ष्मण यादव के पुत्र निराला यादव (50) के रूप में हुई है वह पेशे से ई-रिक्शा चालक थे उस दिन घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे इसके बाद परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की रात करीब 3 बजे परिजनों को उनकी हत्या की सूचना मिली सूचना मिलने पर जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि ई-रिक्शा सड़क से नीचे नाले की ओर उतरा हुआ था, जबकि निराला यादव खून से लथपथ अवस्था में मुंह के बल पड़े हुए थे मृतक के छोटे भाई रतन यादव ने बताया कि निराला यादव अपना ई-रिक्शा स्वयं चलाते थे और अक्सर किसी भी समय काम के लिए निकल जाते थे उस दिन घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं आने पर उनकी पत्नी ने रात करीब 12 बजे उन्हें फोन किया था उस समय उन्होंने कहा था कि “ठीक है, अभी रखो”, जिसके बाद उनसे दोबारा संपर्क नहीं हो सका रतन यादव ने आशंका जताई कि उनके भाई को पीछे से गोली मारी गई है उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, जिसमें एक युवक को कट्टा लेकर जाते हुए देखा गया है

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी मामले में सबौर थानाध्यक्ष बिट्टू कमल ने बताया कि एक व्यक्ति की हत्या हुई है फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि उसकी मौत गोली लगने से हुई है या किसी धारदार हथियार से हमला किए जाने के कारण पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी