IMG 20260525 WA0028 सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के सफल क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित

सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के सफल क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित

Photo of author

By Banka Darshan News

बिहार पुलिस द्वारा सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 (CCTNS CAS 1.0) परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी एनआईसी बिहार को सौंपी गई है। इसी क्रम में राज्यभर के 343 नव स्थापित थानों में परियोजना के प्रभावी संचालन को लेकर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। बांका जिले के नव स्थापित थानों को भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया गया।

IMG 20260525 WA0029 सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के सफल क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला को राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (SIO) बिहार डॉ. शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों से संवाद करते हुए सभी नव स्थापित थानों में सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के सफल रोलआउट पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार इस परियोजना के क्रियान्वयन में अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है, ताकि अन्य राज्य भी बिहार के नवाचार एवं कार्यप्रणाली का अनुसरण कर सकें।

 

कार्यशाला के दौरान एनसीआरबी (NCRB) के प्रतिनिधियों ने भी विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किए। इसमें सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 की महत्वपूर्ण विशेषताओं एवं कार्यप्रणालियों की जानकारी दी गई। वहीं एनआईसी बिहार के एसटीडी नवीन कुमार ने परियोजना की कार्यान्वयन रणनीति एवं रोलआउट योजना पर विस्तार से चर्चा की।

 

प्रशिक्षण सत्रों का संचालन संयुक्त निदेशक राम भगवान सिंह, प्रदीप नायक एवं उप निदेशक अभिषेक कुमार द्वारा किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाई और परियोजना को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

 

कार्यशाला में बिहार के सभी जिला सूचना विज्ञान अधिकारियों ने तकनीकी सहायता प्रदान की। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यशाला राज्य में डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने तथा सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।