IMG 20260607 WA02101 बांका के गुरुद्वार गांव में लगा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, 250 लोगों की जांच और दवा पाकर खिले चेहरे

बांका के गुरुद्वार गांव में लगा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, 250 लोगों की जांच और दवा पाकर खिले चेहरे

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका के बाराहाट में प्रखंड अंतर्गत  गुरुद्वार पंचायत के गुरुद्वारा स्थित फार्म हाउस परिसर में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में क्षेत्र के करीब 250 लोगों ने स्वास्थ्य जांच, चिकित्सीय परामर्श और मुफ्त दवा वितरण का लाभ उठाया. आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था. इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पूर्व मुखिया व समाजसेवी अविनाश कुमार सिंह के सौजन्य से किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. शिविर के दौरान लगभग 250 लोगों की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई. मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया गया, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली. हेल्थ फिटनेस कैंप के कोच माथुर कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में मरीजों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन और शरीर में ऑक्सीजन स्तर की जांच निःशुल्क की गई. शिविर में हड्डी, नस और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं की भी जांच की गई. फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी सुझाव दिए, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी मिली. शिविर में हेल्थ फिटनेस कैंप के कोच प्रदीप कुमार राय,वीरू पासवान, बीरबल कुमार, विशाल कुमार,रेखा रजक एवं स्थानीय ग्रामीण विश्वनाथ यादव परमानंद झा, रंजीत यादव नंदकुमार सिंह,साकेत कुमार , रविकांत झा उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गांवों में रहने वाले लोगों के लिए बेहद लाभकारी हैं. शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला.