IMG 20260612 WA0000 बेगूसराय में कार और ट्रक की टक्कर में 3 थाना प्रभारी सहित चार की मौत 

बेगूसराय में कार और ट्रक की टक्कर में 3 थाना प्रभारी सहित चार की मौत 

Photo of author

By Banka Darshan News

 

बेगूसराय में तेज रफ्तार कार और ट्रक के भीषण टक्कर में कार सवार तीन थाना प्रभारी और एक निजी चालक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया । घटना सूचना मिलते ही बेगूसराय की एसपी मनीष कुमार एवं सदर डीएसपी आनंद पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच 31 के पास की है। मृतकों की पहचान साजन पासवान रतवारा थाना प्रभारी, नीरज कुमार बेलारी थाना प्रभारी, ज्ञानेंद्र अमरेंद्र आरर थाना प्रभारी एवं ज्योतिष कुमार प्राइवेट कार चालक के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पटना से एकदिवसीय प्रशिक्षण लेकर एक ही गाड़ी पर सवार होकर गुरुवार की देर रात मधेपुरा जिला लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गया और ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर एवं नीरज कुमार और ड्राइवर नीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर आनन फानन में सदर अस्पताल बेगूसराय लाया जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर के बाद मौत हो गई। इस तीन पुलिस अधिकारी समेत चार कि मौत की खबर लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। इस संबंध में घटना के बाद बेगूसराय सदस्य अस्पताल में सभी समूह का पोस्टमार्टम कराया गया घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार मधेपुरा के एसपी भी सदर अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। घटना को लेकर बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया कि पटना से सभी थाना प्रभारी अपने चालक के साथ मधेपुरा लौट रहे थे इसी समय साहेबपुर कमाल के बखड्डा में एक्सीडेंट हुआ है जिसमें तीन थाना प्रभारी और एक निजी चालक की मौत हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

See also  विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पदाधिकारी जिला गंगा समिति, बांका के नेतृत्व में समाहरणालय बांका के पार्क में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत पौधा रोपण