विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला बांका सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति, बांका के नेतृत्व में समाहरणालय बांका के पार्क में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा प्रकृति से प्रेरित ,जलवायु के लिए एवं हमारे भविष्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण क्यों आवश्यक है, और पौधारोपण के महत्व पर परिचर्चा किया गया।उन्होंने बांका के युवाओं को संदेश दिया कि प्रत्येक युवक अपने घरों में, परिसरों इत्यादि में एक पेड़ मां के नाम से पौधारोपण करें। जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा नदियों, तालाबों जलाशयों की साफ सफाई तथा उसके संरक्षण पर भी परिचर्चा की गई।उनके द्वारा बताया गया कि आज हमारे लिए पौधारोपण एवं पर्यावरण का संरक्षण क्यों आवश्यक है ।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला बांका द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया गया।नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम तहत उप विकास आयुक्त, बांका ,निदेशक लेखा प्रशासन डीआरडीए , बांका जिला कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा एवं अन्य अधिकारी तथा कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे इन सभी के द्वारा भी पधारोपणकिया गया।
इसी प्रकार नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत बांका जिला के सभी नगर निकायों यथा नगर परिषद बांका ,नगर पंचायत कटोरिया ,नगर पंचायत अमरपुर एवं नगर पंचायत बौंसी में भी पौधारोपण का कार्यक्रम एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी विषयों पर परिचर्चा व वाद विवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया।पर्यावरण के संरक्षण हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत पदयात्रा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक करने हेतु पौधारोपण ,पर्यावरण संरक्षण ,नदियों ,जलाशय तालाबों इत्यादि के संरक्षण के संबंध में बताया गया और उन लोगों को संकल्प दिलाया गया कि आप प्रत्येक वर्ष एक पेड़ मां के नाम से पौधारोपण जरूर से जरूर करें।
न्यूज़ -दीपक कुमार




