InShot 20251001 002107161 बांका के तेलडीहा दुर्गा मेला ड्यूटी से फरार 7 दंडाधिकारी, एसडीओ ने वेतन रोका

बांका के तेलडीहा दुर्गा मेला ड्यूटी से फरार 7 दंडाधिकारी, एसडीओ ने वेतन रोका

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोट-निवास कुमार सिंह 

शंभुगंज। शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के हरिबंशपुर तेलडीहा दुर्गा मंदिर में चल रहे शारदीय नवरात्र दुर्गा मेला में विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन ने सौ से अधिक कर्मियों को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है। लेकिन जांच में सात दंडाधिकारी अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए।

 

बांका एसडीओ राजकुमार जब तेलडीहा दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारियों की जांच की, तो सात अधिकारी वहां मौजूद नहीं थे। मामले को गंभीर मानते हुए एसडीओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है और तत्काल प्रभाव से उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।

 

जानकारी के अनुसार जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें बांका के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनुपम कुमार, बेलहर के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी शिव कुमार, फुल्लीडुमर के पंचायत सचिव सादिक अंसारी, ग्रामीण कार्य विभाग बांका के कनिष्ठ अभियंता संगम तिवारी, फुल्लीडुमर के कनिष्ठ अभियंता केशव कुमार, शंभुगंज के कृषि समन्वयक रूपेश कुमार और पंचायत रोजगार सेवक मुरली मनोहर शामिल हैं

 

एसडीओ ने कहा कि मेला में शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए सेक्टरवार दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए थे, लेकिन ड्यूटी से अनुपस्थित रहना प्रशासनिक आदेश की अवहेलना है। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई तय है।