IMG 20250915 222633 बांका में घर के छप्पर पर मिला 20 फिट का अजगर, ग्रामीणों में दहशत

बांका में घर के छप्पर पर मिला 20 फिट का अजगर, ग्रामीणों में दहशत

Photo of author

By Banka Darshan News

डेक्स रिपोट-बांका

बांका जिला के अमरपुर प्रखंड के गोरगम्मा पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर गांव में सोमवार की शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक घर के छप्पर पर अचानक बड़ा अजगर सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई, वहीं दूसरी ओर उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

 

ग्रामीणों के अनुसार शाम को घर के लोग अपने काम में व्यस्त थे, तभी छप्पर पर हलचल देख उन्होंने ध्यान दिया। पास जाकर देखा तो लगभग छह से सात फीट लंबा अजगर सांप लिपटा हुआ था। धीरे-धीरे यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो और फोटो बनाने लगे, जबकि कई लोग डर के कारण दूर से ही नजारा देखते रहे।

 

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ने का प्रयास शुरू किया। विभागीय कर्मियों ने बताया कि यह अजगर विषैला नहीं होता है, लेकिन इसके आकार और ताकत के कारण यह खतरनाक साबित हो सकता है।

 

ग्रामीणों ने राहत की सांस ली कि समय रहते अजगर को काबू कर लिया गया। वहीं, इस घटना ने लोगों को सतर्क भी कर दिया है कि बरसात और नमी के मौसम में सांप अक्सर आबादी वाले इलाकों में घुस जाते हैं।