IMG 20251031 221412 मंदार तराई स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज देवोत्थान एकादशी पर भव्य आयोजन, मनाया जाएगा 25वां स्थापना दिवस

मंदार तराई स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज देवोत्थान एकादशी पर भव्य आयोजन, मनाया जाएगा 25वां स्थापना दिवस

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोर्ट-माखन सिंह

बौंसी (बांका): मंदार पर्वत की तराई स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज देवोत्थान एकादशी के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

 

समिति के सदस्यों ने बताया कि देवोत्थान एकादशी के दिन ही इस मंदिर की स्थापना की गई थी, इसलिए इस तिथि को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष मंदिर का 25वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जो भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है।

 

धार्मिक न्यास समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह ने बताया कि लक्ष्मी नारायण मंदिर का 25वां वार्षिकोत्सव और मंदार महा आरती का आयोजन आज बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा। सुबह 10 बजे भगवान लक्ष्मी-नारायण का महा श्रृंगार और महाअभिषेक होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से महा हवन का कार्यक्रम रखा गया है।

 

संध्या 5 बजे से मंदार महा आरती का आयोजन किया जाएगा, जो लगातार पिछले 16 वर्षों से भक्तिभाव के साथ संपन्न होती आ रही है। इस अवसर पर आसपास के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

 

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की है। स्थानीय युवाओं की टीम भी आयोजन में सहयोग करेगी।

मालूम हो कि लक्ष्मी नारायण मंदिर का निर्माण वर्ष 2001 में देवोत्थान एकादशी के दिन ही किया गया था। तभी से हर वर्ष इस दिन को मंदिर के स्थापना दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

See also  शंभूगंज में पत्नी के रहते युवक ने रचाई दूसरी शादी, विरोध करने पर पहली पत्नी से मारपीट कर घर से निकाला