Screenshot 20250906 005019 अमरपुर के ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में हुआ भव्य महा रुद्राभिषेक, 15 हजार भक्त बने साक्षी.

अमरपुर के ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में हुआ भव्य महा रुद्राभिषेक, 15 हजार भक्त बने साक्षी.

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका जिला के अमरपुर चंदन नदी के तट पर स्थित सुप्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य महा रुद्राभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया गया। काशी, उज्जैन और गुरु धाम से आए विद्वान पंडितों के वेदिक मंत्रोच्चार और वैदिक परंपरा के बीच यह अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।

IMG 20250905 200259 अमरपुर के ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में हुआ भव्य महा रुद्राभिषेक, 15 हजार भक्त बने साक्षी.

इस अवसर पर यजमान की भूमिका में बिहार सरकार के मंत्री जयंत राज कुशवाहा अपनी धर्मपत्नी के साथ मौजूद रहे। आयोजन से पूर्व पूरे परिसर और शिवगंगा की सफाई, रंग-रोगन और विशेष सजावट की गई थी। शिवगंगा तट को दीपमालाओं से सजाया गया था, जिससे मंदिर परिसर का दृश्य और भी अलौकिक हो उठा।

IMG 20250905 185757 अमरपुर के ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में हुआ भव्य महा रुद्राभिषेक, 15 हजार भक्त बने साक्षी.

रुद्राभिषेक के बाद वाराणसी और उज्जैन से पधारे विद्वानों की टोली ने महा आरती और भस्म आरती संपन्न कराई। इस विहंगम और दिव्य दृश्य को देखने के लिए जिलेभर से करीब 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे। भक्तजन पूरे उत्साह और आस्था के साथ इस अद्भुत क्षण के साक्षी बने।

IMG 20250905 200146 अमरपुर के ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में हुआ भव्य महा रुद्राभिषेक, 15 हजार भक्त बने साक्षी.

भक्तों की सुविधा के लिए धर्मशालाओं की सफाई, ठहरने की व्यवस्था और व्यापक प्रशासनिक इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई। प्रशासन और मंदिर समिति ने यह सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कठिनाई न हो।

IMG 20250905 203424 अमरपुर के ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में हुआ भव्य महा रुद्राभिषेक, 15 हजार भक्त बने साक्षी.

कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ, जिसमें भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में मंदिर समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

IMG 20250905 210526 अमरपुर के ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में हुआ भव्य महा रुद्राभिषेक, 15 हजार भक्त बने साक्षी.

इस मौके पर बांका डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी उपेंद्र नाथ वार्म अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर विश्वास, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिक राज, पुलिस निरीक्षक बांका, अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

See also  चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, मजदूरी करने जा रहा था पुणे

IMG 20250905 201055 अमरपुर के ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में हुआ भव्य महा रुद्राभिषेक, 15 हजार भक्त बने साक्षी.

भव्य आयोजन में समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों में प्रशांत कापरी, मनीषा झा, बृजेश सिंह, निर्मल शर्मा, विमल सिंह, छोटू भगत, शिबू भगत, गौतम मोदी, नीलम सिंह, रोहित शाह, बालेश्वर सिंह, जयराम यादव, अरविंद यादव, सुनील यादव, प्रकाश चौधरी, शीतल मंडल, चंद्रभानु, शिवप्रसाद मंडल, जनार्दन मांझी, सुदीन कापरी, राकेश सिंह, क्रांति कुशवाहा, सुमन सौरभ मार्य समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

IMG 20250905 202617 अमरपुर के ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में हुआ भव्य महा रुद्राभिषेक, 15 हजार भक्त बने साक्षी.

ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर की महिमा को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। चंदन नदी के तट पर स्थित यह प्राचीन मंदिर धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक महत्व के कारण भी प्रसिद्ध है।