IMG 20251212 231824 बांका में फेसबुक प्रेम में मिली धोखाधड़ी, चार बच्चों की मां ने जहर खाकर दी जान

बांका में फेसबुक प्रेम में मिली धोखाधड़ी, चार बच्चों की मां ने जहर खाकर दी जान

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका जिले के धोरेया थाना क्षेत्र के फत्तूचक गाँव की रहने वाली 35 वर्षीय रजनी देवी की मौत इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। रजनी देवी चार बच्चों की मां थीं। बताया जाता है कि फेसबुक पर बने प्रेम संबंध में आई खटास के बाद उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

 

मृतका के पति सत्यनारायण मंडल ने बताया कि वर्ष 2007 में उनकी शादी रजनी से हुई थी। कुछ वर्षों तक दंपति का जीवन सामान्य रूप से चलता रहा। साल 2012 के बाद वे कपड़े की फेरी करने बैंगलोर सहित अन्य राज्यों में जाने लगे। इस दौरान रजनी अपने बच्चों के साथ गांव में रहती थीं। बाद में उन्होंने घर के पास एक ब्यूटी पार्लर भी खोल लिया।

 

इसी बीच वर्ष 2022 में रजनी की फेसबुक पर गोड्डा जिले के राजकुमार साह नामक युवक से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं, लेकिन इसकी जानकारी पति को नहीं थी। रिश्ते की गुप्तता के कारण वे अक्सर घर वालों से छुपकर मिलती थीं।

 

वर्ष 2025 में दीपावली के दौरान जब सत्यनारायण मंडल घर लौटे, तो उनके एक करीबी ने रजनी को किसी दूसरे युवक के साथ देखा जाने की बात बताई। जब पति ने रजनी को संबंध समाप्त करने की सलाह दी तो उसने उल्टे घर छोड़ने की धमकी दे दी। वहीं, गुरुवार को फेसबुक प्रेमी राजकुमार ने भी रिश्ता खत्म करने की बात कह दी। इससे आहत रजनी ने शाम करीब आठ बजे जहर खा लिया। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में भागलपुर भेजा, जहां शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।

See also  बेलहर के शहीद झामा मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट : बांका ने राजपुर को पांच विकेट से हराया

 

मृतका की 15 वर्षीय बेटी ने बताया कि उसने कई बार मां को गलत संगति छोड़ने की सलाह दी थी, लेकिन मां ने भरोसा दिलाया था कि वह ऐसा नहीं करेंगी। बेटी ने कहा कि उसे अंदाजा नहीं था कि यह संबंध अब तक चल रहा था।घटना के बाद पति ने प्रेमी युवक के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत देने की बात कही है।

 

न्यूज़ -चन्दन कुमार