IMG 20250909 WA2405 बांका में शौच के लिए गए व्यक्ति की चांदन नदी में डूबने से मौत

बांका में शौच के लिए गए व्यक्ति की चांदन नदी में डूबने से मौत

Photo of author

By Banka Darshan News

डेक्स रिपोर्टबांका

बांका में मंगलवार को चांदन नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह का समय होने के कारण मॉर्निंग वॉक और दैनिक क्रिया के लिए निकले लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही बांका थाना की गश्ती टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और शव की पहचान में जुट गई।

IMG 20250909 WA2408 बांका में शौच के लिए गए व्यक्ति की चांदन नदी में डूबने से मौत

स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान करहरिया गांव निवासी 55 वर्षीय कमल किशोर रजक के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि कमल रजक को लंबे समय से मिर्गी की बीमारी थी। इसी कारण उन्हें अक्सर नदी किनारे जाने से मना किया जाता था। बावजूद इसके मंगलवार की सुबह वे शौच क्रिया के लिए नदी किनारे गए थे। इसी दौरान अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।

IMG 20250909 WA2412 बांका में शौच के लिए गए व्यक्ति की चांदन नदी में डूबने से मौत

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के बेटे मौके पर पहुंचे और रोते-बिलखते अपने पिता की बीमारी और घटना का दर्दनाक सिलसिला सुनाया। परिवार के मुताबिक मृतक अपने पीछे तीन बेटों को छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा सोनू स्थानीय होटल में काम करता है, छोटा बेटा कुंदन ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है, जबकि मंझला बेटा मोनू बाहर प्रदेश में मजदूरी करता है। पिता की अचानक मौत से तीनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

 

घटनास्थल पर पहुंचे बांका थाना के एएसआई विक्टर विश्वास ने शव का पंचनामा कराते हुए मॉर्चुरी वाहन से उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पूरे करहरिया गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है।