InShot 20251004 233107656 ई रिक्शा ठीक करने का दौरान युवक की हुई मौत.

ई रिक्शा ठीक करने का दौरान युवक की हुई मौत.

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोट -चन्दन कुमार

बांका जिला सीमावर्ती छेत्र किरणपुर गांव में शनिवार की देर शाम को एक दिल दहलाने वाली घटना घट गई। ई-रिक्शा की मरम्मत के दौरान एक मासूम बच्चे की गलती से हुई हरकत ने एक व्यक्ति की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी महेंद्र मांझी अपने घर के पास एक ई-रिक्शा को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान पास में मौजूद एक छोटा बच्चा खेल-खेल में रिक्शा का एक्सीलेरेटर दबा दिया, जिससे वाहन अचानक आगे बढ़ गया और महेंद्र मांझी उसके नीचे दब गए।

 

घटना होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह घायल महेंद्र को निकालकर तत्काल अमरपुर रेफलर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।

 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि महेंद्र मांझी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

 

सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।