IMG 20250918 132247 बांका में बैंक में फर्जी पेमेंट कर पेट्रोल लेने वाला युवक गिरफ्तार,DSP ने किया प्रेसवार्ता

बांका में बैंक में फर्जी पेमेंट कर पेट्रोल लेने वाला युवक गिरफ्तार,DSP ने किया प्रेसवार्ता

Photo of author

By Banka Darshan News

डेक्स रिपोटबांका

बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र के श्याम बाजार स्थित रुद्रांश पेट्रोल मार्ट में फर्जी ऑनलाइन पेमेंट कर पेट्रोल लेने का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप मैनेजर ओम प्रकाश द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बांका ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी दुर्गेश कुमार पिता उपेन्द्र यादव, निवासी तुरकाकोल, थाना बौसी, पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने के बाद PhonePe एप के माध्यम से भुगतान का फर्जी मैसेज दिखाकर धोखाधड़ी करता था। पेट्रोल पंप मैनेजर को संदेह होने पर जब UCO बैंक मर्चेंट एप में भुगतान की जांच की गई तो राशि प्राप्त नहीं हुई। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक बांका को दी गई, जिनके निर्देश पर साइबर थाना टीम ने जांच शुरू की।

 

जांच में पाया गया कि आरोपी के मोबाइल में PhonePe एप का फर्जी APK वर्जन (1.1) इंस्टॉल था और विभिन्न फर्जी भुगतान के स्क्रीनशॉट सुरक्षित मिले। बैंक स्टेटमेंट मिलान के बाद यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी पिछले तीन वर्षों से इस तरह की धोखाधड़ी कर रहा था।

 

पुलिस ने आरोपी से एक सैमसंग मोबाइल फोन और फर्जी भुगतान के स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं। मामले में साइबर थाना कांड संख्या 26/2025 अंतर्गत आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

छापेमारी दल में साइबर थाना बांका के थानाध्यक्ष सह पुलिस उपाधीक्षक अनुपेश नारायण, पु.नि. ओम प्रकाश, पु.नि. संदीप कुमार आनंद सहित तकनीकी टीम के जवान शामिल थे।