file 2026 01 21T14 49 59 धोरैया के गंगदौरी गांव में प्रशासन की कार्रवाई, आम रास्ता की जमीन अतिक्रमण मुक्त

धोरैया के गंगदौरी गांव में प्रशासन की कार्रवाई, आम रास्ता की जमीन अतिक्रमण मुक्त

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका के धोरैया प्रखंड अंतर्गत गचिया बसबिट्टा पंचायत के गंगदौरी गांव में बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैर मजरुआ आम रास्ता की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। लंबे समय से अतिक्रमण के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।

बतौर मजिस्ट्रेट अंचलाधिकारी श्रीनिवास कुमार सिंह एवं बीपीआरओ अनुपम अनुराग के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी। जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमित भूमि को खाली कराया गया, जहां करीब डेढ़ दर्जन लोगों द्वारा किए गए पक्के और कच्चे निर्माण को ध्वस्त किया गया।

अंचलाधिकारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने बताया कि गंगदौरी गांव निवासी वकील साह द्वारा उच्च न्यायालय में अतिक्रमण को लेकर वाद दायर किया गया था। न्यायालय के निर्देश के आलोक में गैर मजरुआ आम रास्ता की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों को भूमि खाली करने के लिए तीन बार नोटिस जारी किया गया था, ताकि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा सकें। लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तब जिला प्रशासन ने बलपूर्वक कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभियान चलाया गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो। मौके पर राजस्व अधिकारी काजल कुमारी सहित अंचल कार्यालय के कर्मी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। पूरे अभियान के दौरान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

See also  अधिक दाम पर खाद बिक्री की शिकायत पर पंजवारा में छापेमारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप

अंचलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण न करें और यदि कहीं अवैध कब्जा है तो उसे स्वयं हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद गांव में आवागमन का रास्ता सुचारू हो गया है, जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद

 

रिपोर्ट -दीपक कुमार