InShot 20251022 003850608 अमरपुर: साईं मिशन स्कूल के पास दो बाइक की टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

अमरपुर: साईं मिशन स्कूल के पास दो बाइक की टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोर्ट चन्दन

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर हीरो शो रूम के करीब मंगलवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चालक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

 

घायलों में एक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के वामदेव गांव निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है, जबकि दूसरे घायल बाइक सवार की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश में आमने-सामने टकरा गईं।

 

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को ऑटो से अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।

 

चिकित्सकों के अनुसार, दोनों घायलों को सिर, छाती और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। विवेक कुमार की स्थिति अधिक नाजुक बताई जा रही है। वहीं, अज्ञात घायल की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है।

 

घटना की सूचना पाकर अमरपुर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और अज्ञात घायल की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर जांच कर रही है।