बांका जिला के बाराहाट प्रखंड अंतर्गत इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय चंगेरी मिर्जापुर के आर्यन कुमार ने इंटर साइंस में विद्यालय टॉप कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 391 अंक हासिल कर पूरे विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। साधारण बिजनेसमैन परिवार से आने वाला आर्यन की सफलता खास बन गई है। उनकी उपलब्धि ने पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है। हर तरफ उनकी मेहनत और लगन की चर्चा हो रही है। आर्यन ने यह साबित कर दिया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। आर्यन का पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण शुरू से ही दिखता था।स्कूल के शिक्षकों ने भी उनकी मेहनत की सराहना की है। हर विषय में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी सफलता से स्कूल का भी गौरव बढ़ा है। शिक्षकों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बताया है। आर्यन ने अपने सभी विषयों में बेहतरीन अंक हासिल किए। गणित में 100 में 88 अंक लाकर उन्होंने कमाल किया। हिंदी में 81 और रसायन शास्त्र में भी 84 अंक मिले। हर विषय में संतुलित प्रदर्शन उनकी खासियत रही। इसी निरंतरता ने उन्हें विद्यालय टॉपर बनाया। आर्यन रजौन प्रखंड के पुनसिया बाजार के रहने वाला हैं उनके पिता भवानी शंकर केसरी साधारण बिजनेसमैन है और माता रूपा केसरी गृहिणी हैं। टॉपर आर्यन कुमार बताया कि मेरे सारे सफलता का श्रेय मेरी बड़ी बहन आंचल कुमारी को जाता है इन्हीं के सही मार्गदर्शन से आज मुझे सफलता मिली है। मुझे आगे चलकर अधिकारी बन देश की सेवा करना है। आर्यन के सफलता पर राजेंद्र आजाद मिश्र, बब्लेश केसरी, अमरनाथ केसरी, जदयू नेता अशोक यादव, डॉ भैरव मंडल, डॉ दिलीप कुमार सहित दर्जनों लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी है।
Most recent
More




