IMG 20250919 WA1250 बांका डीएम ने पारित किया दत्तक आदेश, बालिका आस्था को मिला नया परिवार

बांका डीएम ने पारित किया दत्तक आदेश, बालिका आस्था को मिला नया परिवार

Photo of author

By Banka Darshan News

डेक्स रिपोर्ट-बांका

बांका जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने शुक्रवार को विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, बांका में आवासित बालिका आस्था को गोद दिए जाने संबंधी अंतिम आदेश पारित किया। यह आदेश दत्तकग्रहण विनियम, 2022 के तहत सभी आवश्यक औपचारिकताओं एवं स्वास्थ्य प्रगति की पुष्टि के बाद जारी किया गया।

मुंबई निवासी दम्पति श्री सुमेध किरण विजयकर और उनकी पत्नी श्रीमती श्वेता सुमेध विजयकर को यह आदेश प्राप्त हुआ। आदेश मिलते ही दम्पति ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। जानकारी के अनुसार, दत्तक पिता सुमेध विजयकर आईटी प्रोडक्ट ऑनर हैं, जबकि दत्तक माता श्वेता विजयकर गृहिणी हैं।

 

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने कहा कि बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया केवल विधि सम्मत और सरकारी प्रक्रिया के माध्यम से ही पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने दत्तकग्रहण विनियम, 2022 के प्रावधानों के पालन पर जोर दिया और बालिका आस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम में सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई अभय कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी सुधीर कुमार तथा संस्थान के सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

 

जिला प्रशासन की पहल और पारदर्शी प्रक्रिया से बालिका आस्था को नया परिवार और सुरक्षित भविष्य मिला है, जिससे संस्थान एवं अधिकारियों ने भी संतोष प्रकट किया।

 

 

See also  अमरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की बोलेरो झारखंड से बरामद, दो युवक गिरफ्तार