IMG 20250916 WA0500 अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोट -बांका डेक्स.

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन और मधनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कटोरिया थाना क्षेत्र के आरपाथर मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। निरीक्षक मधनिषेध सह थाना अध्यक्ष कटोरिया जीवस कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान टाटा एसीई गोल्ड मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।

 

पुलिस ने वाहन चालक अजय कुमार रमानी, पिता विमल रमानी, निवासी धनबाद (झारखंड) को गिरफ्तार किया। वाहन से विभिन्न ब्रांडों की कुल 49 पेटी यानी 1092 बोतलें (लगभग 441 लीटर) अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। वाहन को भी पुलिस ने सीज कर लिया है।

 

इसके अलावा, धोरैया थाना क्षेत्र के फत्तूचक गांव में 15 सितंबर को सहायक अवर निरीक्षक धनंजय कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल से 11.250 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में करहरिया, थाना सन्हौला (भागलपुर) निवासी स्वेत राज को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

जिला मधनिषेध विभाग ने बताया कि शराब सेवन के आरोप में भी कुल छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सभी आरोपियों को जुर्माना अदा करने के बाद मुक्त कर दिया गया।

 

जिला पदाधिकारी और अधीक्षक मधनिषेध ने कहा कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले में शराब तस्करी और सेवन पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि अवैध शराब की आपूर्ति और खपत पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

See also  धोरैया में स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सिविल सर्जन सख्त