IMG 20260324 WA0273 बांका के सीएसपी संचालक को मारी गोली, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

बांका के सीएसपी संचालक को मारी गोली, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के समीप सोमवार की संध्या करीब 7:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान उत्तम कुमार के रूप में हुई है। घटना अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना के बाद शुरुआती समय में क्षेत्राधिकार को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने स्पष्ट किया कि घटनास्थल अमरपुर थाना क्षेत्र में ही आता है। गोली लगने के बाद घायल उत्तम कुमार को तुरंत बेहतर इलाज के लिए मायागंज, भागलपुर रेफर किया गया।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अमरपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। टीम ने परिजनों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी लेने का प्रयास किया।

घायल के पिता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम अचानक तेज आवाज सुनाई दी। उस समय सभी लोग घर में थे और उत्तम अपनी दुकान में बैठा था। पहले उन्हें लगा कि किसी ने पटाखा फोड़ा है, लेकिन तभी बेटे की चीख सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो दो युवक नाले के ऊपर से भागते नजर आए। जब वे दुकान पहुंचे तो उत्तम ने बताया कि उसे गोली मार दी गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

See also  पटना में प्यार, धोखा और दूसरी शादी! 8 साल तक रिश्ते में रखने के बाद थानाध्यक्ष ने रचाई दूसरी शादी, युवती ने लगाई न्याय की गुहार

डेक्स रिपोर्ट -बांका