IMG 20250825 WA0161 बांका के रजौन में पान समाज के मसीहा रविंद्र बाबू की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

बांका के रजौन में पान समाज के मसीहा रविंद्र बाबू की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका। रजौन प्रखंड के परघड़ी गांव में रविवार को पान समाज के मसीहा कहे जाने वाले दिवंगत रविंद्र बाबू की 5वीं पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विभिन्न प्रखंडों और जिलों से लोग पहुंचे।

IMG 20250825 WA0160 बांका के रजौन में पान समाज के मसीहा रविंद्र बाबू की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

मुख्य अतिथि के रूप में पान समाज के भाजपा के एमएलसी  लालमोहन गुप्ता, रविंद्र बाबू के पुत्र मुकेश कुमार पान एवं राजीव कुमार पान मौजूद रहे। साथ ही पान समाज जिला इकाई बांका के सभी पदाधिकारी भी शामिल हुए। इनमें जिला अध्यक्ष हरिहर तांती, उपाध्यक्ष रतन कुमार एवं वशिष्ठ ततबा, कोषाध्यक्ष प्रीतम कुमार, अभिभावक परमानंद बाबू, श्रीधर बाबू, राजकिशोर तांती, सुमन कुमार पान, अनिल कुमार पान मौजूद थे।

IMG 20250825 075917 बांका के रजौन में पान समाज के मसीहा रविंद्र बाबू की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

धोरैया प्रखंड अध्यक्ष विजेंद्र कुमार, सरपंच रामनारायण मंडल, मुखिया सरवन मंडल, अमरपुर प्रखंड अध्यक्ष सियाराम शर्मा, वासुदेव शर्मा, चिलकावर के पप्पू,सहित भागलपुर से आए भोला, बैजनाथ, उमा भूषण तांती एवं शिव शंकर तांती ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

IMG 20250825 WA0159 बांका के रजौन में पान समाज के मसीहा रविंद्र बाबू की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पान समाज आज अपने उस सपने को पूरा होते देख रहा है जब अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े समाज के नेता एक ही मंच पर एकजुट हुए। यह पूरे समाज की बड़ी उपलब्धि है।

 

 

 

 

 

See also  धोरैया में स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सिविल सर्जन सख्त