file 000000001804720895cc91adc290ba89 बांका में शादी से पहले दुल्हन फरार, प्रेमी संग भागने से मचा हड़कंप, दूल्हा करता रहा मंदिर में इंतजार

बांका में शादी से पहले दुल्हन फरार, प्रेमी संग भागने से मचा हड़कंप, दूल्हा करता रहा मंदिर में इंतजार

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका जिला के शंभुगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार, 27 जनवरी रात्रि को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिस घर से डोली उठनी थी, वहीं से दुल्हन के फरार होने की खबर ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। एक ओर दूल्हा मंदिर में सेहरा बांधकर सात फेरों का इंतजार करता रहा, तो दूसरी ओर हाथों में मेहंदी रचाए दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंभुगंज की एक युवती की शादी मुंगेर जिले के रघुनाथपुर निवासी अमित कुमार से तय थी। परिजनों ने पूरे उत्साह के साथ शादी की तैयारी की थी और विवाह स्थल के रूप में तारापुर स्थित प्रसिद्ध उल्टा महादेव मंदिर का चयन किया गया था। तय समय पर दूल्हा बारात लेकर मंदिर पहुंच गया, लेकिन शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही दुल्हन के लापता होने की सूचना मिली। बाद में पता चला कि युवती शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतहार गांव निवासी अपने प्रेमी विकास कुमार के साथ फरार हो गई है।

अपहरण का आरोप, थाने पहुंचे परिजन

दुल्हन के फरार होने की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा पक्ष खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगा। युवती के परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो वे शंभुगंज थाना पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि विकास कुमार ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर अगवा किया है।

पुलिस की कार्रवाई

इस संबंध में शंभुगंज थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल परिजनों द्वारा मौखिक सूचना दी गई है। लिखित आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवती की बरामदगी के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

See also  इंटरनेट से शुरू हुआ प्यार: नाबालिग थी प्रेमिका, प्रेमी ने 4 साल किया इंतजार, बालिग होते ही रचाई शादी

— बबलू कुमार, पु.नि. सह थानाध्यक्ष, शंभुगंज