IMG 20251001 230054 भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने विभिन्न दुर्गा मंदिरों में की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने विभिन्न दुर्गा मंदिरों में की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोट-चन्दन कुमार

बांका। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सूबे के भवन निर्माण मंत्री सह स्थानीय विधायक जयंत राज बुधवार को दिनभर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पहुंचे और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। मंत्री ने राजपुर, सलेमपुर, डुमरामा, गंगापुर, लक्ष्मीपुर, बीरमा, सूडीहारी, लौगाय, पवई, भीखनपुर, महादेवपुर, अमरपुर सहित दर्जनों मंदिरों में माथा टेककर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

FB IMG 1759339909391 भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने विभिन्न दुर्गा मंदिरों में की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

मौके पर मंत्री जयंत राज ने कहा कि मां दुर्गा के आशीर्वाद और जनता के समर्थन से ही उन्हें 2020 में विधायक बनने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन पर विश्वास जताते हुए बीते पांच वर्षों में तीन-तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि अमरपुर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए बाईपास का निर्माण, बिजली संकट खत्म करने के लिए पावर ग्रिड की स्थापना, स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए राजपुर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाना उनकी प्राथमिकता रही है।

FB IMG 1759339911970 भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने विभिन्न दुर्गा मंदिरों में की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि शेष बचे कार्यों को पूरा करने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः पूर्ण बहुमत देकर एनडीए की सरकार बनाएं।

FB IMG 1759339654028 भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने विभिन्न दुर्गा मंदिरों में की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विमल सिंह, सब्बू भगत, प्रशांत मंडल, प्रशांत कापरी, मिट्ठू भगत, विशनपुर मुखिया आशुतोष कुमार सिंह,नीरज शर्मा, गौतम मोदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।