FB IMG 1758907751884 अमरपुर में बदलाव की शुरुआत शिक्षा से होगी : राजद नेता संजय चौहान

अमरपुर में बदलाव की शुरुआत शिक्षा से होगी : राजद नेता संजय चौहान

Photo of author

By Banka Darshan News

डेक्स रिपोट- बांका

अमरपुर। राजद नेता संजय चौहान ने अपने विधानसभा दौरे के दौरान लोगों से संवाद करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को अपनी राजनीति और संघर्ष का मूल उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प सिर्फ अमरपुर की नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और सुनहरा भविष्य दिलाना है।

FB IMG 1758907759643 अमरपुर में बदलाव की शुरुआत शिक्षा से होगी : राजद नेता संजय चौहान

उन्होंने कहा कि जब भी वे नन्हें-मुन्ने बच्चों और छात्रों से मिलते हैं, उनकी आंखों में कुछ कर गुजरने का जज़्बा साफ झलकता है। यही विश्वास दिलाता है कि वे सही रास्ते पर हैं। चौहान ने वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्षों से अमरपुर की शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच तक नहीं मिल सका।

FB IMG 1758907766568 अमरपुर में बदलाव की शुरुआत शिक्षा से होगी : राजद नेता संजय चौहान

उन्होंने कहा कि आज की सरकार ने अमरपुर को सिर्फ जुमलों और खोखले वादों के सहारे ठगा है। अब वक्त है कि अमरपुर को नई दिशा दी जाए। उनका प्रण है कि बदलाव की शुरुआत शिक्षा से होगी ताकि हर बच्चे का सपना साकार हो सके।

FB IMG 1758907778660 अमरपुर में बदलाव की शुरुआत शिक्षा से होगी : राजद नेता संजय चौहान

संजय चौहान ने लोगों से अपील की कि वे अमरपुर को शिक्षा, रोजगार और विकास की नई राह पर आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ जुड़ें।

 

 

See also  बांका जिला खनन कार्यालय की खनन निरीक्षक रीना कुमारी निलंबित