Screenshot 20260103 221219 बांका में पुलिस प्रशासन में बदलाव, दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने किया योगदान

बांका में पुलिस प्रशासन में बदलाव, दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने किया योगदान

Photo of author

By Banka Darshan News

नए साल के साथ ही पुलिस विभाग में स्थानांतरण और योगदान का सिलसिला तेज हो गया है। आईजी विवेक कुमार द्वारा 31 दिसंबर को जारी स्थानांतरण सूची के बाद जिले में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है। इस क्रम में बांका जिले के आधा दर्जन से अधिक थानाध्यक्षों का अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है, जबकि दो दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने स्थानांतरण के बाद बांका जिले में योगदान दिया है। वहीं दर्जन भर पुलिस पदाधिकारी बांका से स्थानांतरित होकर अन्य जिलों में चले गए हैं।

लंबे समय के बाद हुए इस तबादले में बांका थाना, महिला थाना, जयपुर थाना, आनंदपुर थाना और धनकुंड थाना सहित कई महत्वपूर्ण थानों के थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अतिरिक्त बौंसी अंचल के एक पुलिस निरीक्षक का भी तबादला हुआ है। इससे जिले की पुलिस व्यवस्था में नए सिरे से जिम्मेदारियों का बंटवारा किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि स्थानांतरण से संबंधित सूची प्राप्त हो चुकी है और उसके आलोक में जिला स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। नए पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे जा रहे हैं, ताकि कानून-व्यवस्था पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

दूसरे जिलों से बांका में योगदान देने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी

स्थानांतरण के बाद बांका में योगदान देने वालों में पुलिस निरीक्षक बिजेंद्र कुमार, प्राअनि (प्रशिक्षण) निवास शर्मा, मुन्ना रविदास, एसआई (परिवहन) रामनरेश पांडेय, एसआई (परिवहन) महेश कुमार, एसआई शहनवाज अहमद खान, एसआई श्याम लाल मांझी, किरण सोनी, हवलदार पियुष प्रभुदास, रिवश कुमार सिंह, बृहस्पत यादव, चंपा देवी, अरुण कुमार मंडल, इंतकाम खान, फिरोज खान, विनोद कुमार दुबे, विनोद मुर्मू, मदन कुमार यादव, इंदु देवी, सुरेंद्र ठाकुर, संजय कुमार मंडल, सूर्यदेव मालाकार एवं जगनंदन महतो शामिल हैं। इन सभी पदाधिकारियों के योगदान से जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

See also  बांका में.सड़क किनारे जख्मी अवस्था में मिला युवक, धारदार हथियार से हमले की आशंका

बांका से अन्य जिलों में स्थानांतरित पुलिस अधिकारी

बांका से नवगछिया और भागलपुर जिले में स्थानांतरित होने वाले पुलिस अधिकारियों में पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार राय, एसआई रामाशंकर पासवान, आलोक कुमार राय, प्राअनि घनश्याम प्रसाद, बेचन सुतिहार, एसआई पायल कुमारी, विकास कुमार, सुभाष पासवान तथा हवलदार राम प्रसाद राम शामिल हैं।

इन थानाध्यक्षों का हुआ अन्य जिला स्थानांतरण

अन्य जिलों में स्थानांतरित किए गए थानाध्यक्षों में बांका थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, महिला थानाध्यक्ष त्योसना कुमारी, जयपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, आनंदपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार, धनकुंड थानाध्यक्ष सुभाष कुमार तथा बौंसी अंचल के पुलिस निरीक्षक कृष्णनंदन प्रसाद शामिल हैं।

प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि नए अधिकारियों के आने से जिले में कार्यकुशलता बढ़ेगी और आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा मिल.

 

रिपोर्ट – दीपक कुमार