IMG 20250831 173612 बांका में सास-ससुर ने बहू को जहर देकर मारने की कोशिश, महिला भागलपुर रेफर

बांका में सास-ससुर ने बहू को जहर देकर मारने की कोशिश, महिला भागलपुर रेफर

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका थाना क्षेत्र के कुरमटांड़ गांव में घरेलू विवाद के कारण रविवार को सास और ससुर द्वारा अपनी बहू को जहर देकर मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पीड़िता की पहचान कुरमटांड़ निवासी सुधीन यादव की पत्नी कैली देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुधीन यादव फिलहाल कलकत्ता में रहते हैं, जबकि घर पर कैली देवी अपने ससुरालवालों के साथ रहती हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घर में आए दिन उसकी सास और ससुर उसे प्रताड़ित करते हैं। रविवार की सुबह उन्होंने उसे जबरन जहर खिला दिया और जान से मारने की कोशिश की।

 

घटना के बाद महिला के बच्चे ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत अपने नानी घर फोन कर जानकारी दी। इसके बाद मायके वाले मौके पर पहुंचे और कैली देवी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल बांका में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

 

मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।

 

 

 

 

 

See also  बांका में फूड प्वाइजनिंग से तीन कांवरियों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती