IMG 20250902 WA1599 बांका में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बांका में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका में जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आर.आर. ग्रांड होटल, बांका में दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।

IMG 20250902 WA1598 बांका में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

इस प्रशिक्षण में जिले के छह प्रखंडों से चयनित पदाधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर इन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे। अभियान का उद्देश्य आदिवासी बहुल क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभागीय स्तर पर सामंजस्य स्थापित कर ठोस रोड मैप तैयार करना है।

IMG 20250902 WA1601 बांका में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बांका, डीआरडीए डायरेक्टर श्रीनिवास, एडीसीपी अभय कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अजय कुमार गुप्ता समेत सभी जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

See also  भू-समाधान पोर्टल व भूमि विवाद से जुड़े मामलों की समीक्षा, सख्त कार्रवाई के निर्देश