डेक्स रिपोट- बांका
बांका में सोमवार को जिलेभर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पंचायत भवन, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, सड़क, तालाब और नालियों की साफ-सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाना और लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
सूत्रों के अनुसार, पहले विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की पहचान की गई और फिर उन स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर कूड़ा-कचरा हटाया गया। इसके साथ ही लोगों को संदेश दिया गया कि वे अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें।
अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और साफ-सफाई में योगदान दिया। लोगों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर और आसपास की सफाई सुनिश्चित करे, तो पूरा क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर बन सकता है।
सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वच्छता ही सेवा अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और अपने गांव, मोहल्ले तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने में योगदान दें। इस तरह के प्रयास क्षेत्र को स्वच्छ, स्वस्थ और आकर्षक बनाने में मददगार साबित होंगे।




