IMG 20250917 WA1082 बांका में अनुकंपा आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्र, 94 परिवारों में लौटी खुशियां

बांका में अनुकंपा आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्र, 94 परिवारों में लौटी खुशियां

Photo of author

By Banka Darshan News

डेक्स रिपोट -बांका

बांका। समाहरणालय परिसर में बुधवार को अनुकंपा आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री एवं बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने की। इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, बाँका विधायक रामनारायण मंडल, बेलहर विधायक मनोज यादव, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिले के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

समारोह में कुल 94 अनुकंपा आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें से 80 अभ्यर्थियों को कार्यालय सहायक तथा 14 अभ्यर्थियों को परिचारी पद पर नियुक्त कर विद्यालय आवंटित किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी देवनारायण पंडित ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को एक पक्ष के भीतर अपने-अपने विद्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

 

इस मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) संजय कुमार भी उपस्थित थे। नियुक्ति पत्र पाकर लाभुकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके वर्षों पुराने सपनों को साकार कर दिया है।

 

प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के उत्थान और योग्य आश्रितों को सम्मानजनक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं भवन निर्माण मंत्री जयंत राज और अन्य जनप्रतिनिधियों ने चयनित आश्रितों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

सरकार की इस पहल से जिले के कई परिवारों में राहत और उम्मीद की नई किरण जगी है।