IMG 20251108 WA0767 बांका में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, WIN ADDA ऐप से ठगी करने वाले सात साइबर अपराधी गिरफ्तार 

बांका में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, WIN ADDA ऐप से ठगी करने वाले सात साइबर अपराधी गिरफ्तार 

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोर्ट-दीपक कुमार

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बांका पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाना की टीम ने WIN ADDA ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से ठगी करने वाले सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 15 मोबाइल फोन, 13 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, 27 सिम कार्ड और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर की गई।

 

शनिवार को साइबर थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष अनूपेश नारायण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कटोरिया थाना कांड के फरार अभियुक्त बैधनाथ यादव के ठिकाने पर बांका टाउन थाना क्षेत्र के जगतपुर में छापेमारी की गई।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक युवक छत से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने छह साथियों के साथ साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने घर की तलाशी लेकर सभी सातों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने WIN ADDA ऐप के माध्यम से आम लोगों के मोबाइल नंबर और बैंक खातों को हैक कर ठगी करने की बात स्वीकार की है।

 

गिरफ्तार आरोपियों में वैधनाथ कुमार, विकास कुमार, दिलीप कुमार, चंद्रशेखर यादव, प्रदीप कुमार, मनीश कुमार (सभी बांका जिला) और चंदन कुमार (देवघर, झारखंड) शामिल हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

See also  बांका में.सड़क किनारे जख्मी अवस्था में मिला युवक, धारदार हथियार से हमले की आशंका

छापामारी दल में डीएसपी-सह-थानाध्यक्ष अनूपेश नारायण, कटोरिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, पु.नि. ओमप्रकाश, पु.नि. संदीप आनंद सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।