IMG 20251106 WA37201 बांका के बेलहर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, तीन दुकानें राख — पांच लोग झुलसे

बांका के बेलहर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, तीन दुकानें राख — पांच लोग झुलसे

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोर्ट-कमालदेव सिंह

बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहबगंज चौक पर गुरुवार की देर रात एक चाय-पान की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई।आग इतनी तेज थी कि देखते-देखते बगल की दो अन्य दुकानों में भी लपटें फैल गईं।इस दौरान करीब नौ गैस सिलेंडर एक-एक कर ब्लास्ट हो गए,जिससे आसपास का इलाका धमाकों से दहल उठा और पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।इस अग्निकांड की घटना में 5 लोग आग की चपेट में आने से झुलसकर घायल हो गए।

 

आग लालो भगत की दुकान से शुरू हुई, जहां चाय बनाने के दौरान अचानक एक गैस सिलेंडर फट गया। देखते ही देखते दुकान पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई।पास की दो अन्य दुकानों में भी आग फैल गई और कुछ ही देर में तीनों दुकानें राख में तब्दील हो गईं।जिसमें रखे करीब 9 गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया आसपास की तीन से चार अन्य दुकानों में भी आग की हल्की लपटें पहुंचीं, जिससे आंशिक क्षति हुई।

 

विस्फोट की आवाजें इतनी तेज थीं कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि कोई नजदीक जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था।बाजार के लोग बाल्टियों और पाइप की मदद से आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन नाकाम रहे।इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 

इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं कृष कुमार भगत (17), जितेंद्र यादव (43),अंकित कुमार (22), अजीत कुमार (17) और एक छोटा बच्चा आकाश कुमार शामिल हैं।सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,बेलहर में कराया गया है।फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

See also  पूर्व मंत्री ने हसिया प्लस टू विद्यालय का किया निरीक्षण, प्रबंध समिति संग की बैठक

 

आगजनी में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।तीनों पूरी तरह जली दुकानें नवयुवक संघ साहबगंज मार्केट परिसर में स्थित थीं।स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे।